सार :

आईपीएल 2024 के सीजन 17 में आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल का आमना सामना होने जा रहा है। जी हां आज शुभ्मन गिल और ऋषभ पंत की टीमें एक दूसरे से टक्कर लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आज शाम 7:30 बजे यह मुकाबला शुरु होगा। बता दे के यह आईपीएल सीजन 17 का 32वा मैच होगा गुजरात और दिल्ली को अब इस लीग में निरंतरता की तलाश है। आईए जानते हैं प्लेईंग 11, मैच प्रिडिक्शन और पिच रिपोर्ट के साथ पूरी खबर !

विस्तार :

आईपीएल 2024 सीजन 17 का 32 वा मुकाबला आज यानि बुधवार को गुजरात टाइटल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसके लिए टॉस 7:00 किया जाएगा। दोनों ही टीमों के प्रदर्शन मैं निरंतरता नहीं दिखाई दी है। गुजरात की टीम ने अब तक सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की है और तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दिल्ली कैपिटल की बात की जाए तो ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल मैं भी इस आईपीएल सीजन में 6 मैच खेल लिए हैं जिसमें से उन्हें केवल दो मैच में सफलता हासिल हुई है और चार मैच में हार मिली है। वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले दिल्ली कैपटिल्स को बड़ा झटका लगा सकता है। टीम के मुख्य कोच रिकी पोटिंग ने बताया कि ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का खेलना संदिग्ध है।

अब दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दिल्ली की टीम 6 मैच में चार हार और सिर्फ दो जीत के साथ नौवें स्थान पर बनी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के 17 वें सीजन में खराब गेंदबाजी के कारण काफी संघर्ष कर रही है। गेंदबाज लगातार संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, खास तौर पर डेथ ओवरों में गेंदबाजों की जमकर धुलाई होती दिखाई दी है। यही कारण है कि टीम को बार बार हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब दिल्ली कैपिटलस की कोशिश होगी कि वह अपने बचे हुए मैचों में गेंदबाजी को ठीक करे जिससे टीम पटरी पर लौट सके।

IPL 2024, Match 32; “GT Vs DC” :

आईपीएल 2024 में बुधवार यानि आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल का आमना सामना होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला जीटी के होम ग्राउंडनरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसके लिए टॉस 7:00 किया जाएगा। गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में हैं, जबकि ऋषभ पंत के कंधों पर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी है। दोनों टीमें अब तक 6-6 मैच खेल चुकी हैं। दिल्ली की टीम 6 मैच में चार हार और सिर्फ दो जीत के साथ नौवें स्थान पर बनी है। तो गुजरात की टीम ने अब तक सीजन में 6 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की है और तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है। और अंक तालिका में छटवे स्थान पर है।

जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कमजोर कड़ी उसकी गेंदबाजी है, तो वही गुजरात टाइटंस की कमजोर कड़ी उसकी शरुआती धीमी बल्लेबाजी है। गुजरात टाइटंस टीम के शुभ्मन गिल विलियमसन साइन सुदर्शन मिलर 20 से अधिक गेंद खेलने केबाद अपना आक्रामक खेल शुरू करते हैं हालांकि खिलाड़ी अपने डेथ ओवर में अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन शुरुआत में गेंद को खराब करने पर अच्छा स्कोर करना मुश्किल हो जाता है। दोनों ही टीमों को जीत की जरूरत है, क्योंकि जो टीम आज के मुकाबले को जीतेगी उसे दो अंक मिलेंगे और फिर अंक तालिका में कुछ आगे जाने का मौका मिलेगा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट :

आईपीएल 2024 के सीजन 17 में आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल का आमना सामना होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित सतह प्रदान करती है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, हालांकि यहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। डेथ ओवरों में तेज गेंदबाज महत्वपूर्ण होते हैं। यहां आउटफील्ड तेज होने के चलते बॉल बाउंड्री लाइन तक आसानी से पहुंच जाती है। हालांकि स्पिनर्स को इस पिच पर संघर्ष करना पड़ सकता है। बता दें कि IPL के इतिहास में अब तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 14 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 16 मैच गेम चेंज करने वाली टीम ने अपने नाम किया है। बता दें कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला इस पिच पर सबसे ज्यादा कारगर रहता है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच स्लो है। इस स्टेडियम में दो प्रकार की पिच है। काली और लाल मिट्टी से बनी। दरारों से चिह्नित काली मिट्टी की पिच स्लो है।

GT Vs DC हेड टू हेड :

आईपीएल 2024 के सीजन 17 में आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल का आमना सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होने जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच तीन बार आमना-सामना हुआ है और गुजरात टाइटंस दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स पर हावी रही है। पिछली बार जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं तो दिल्ली कैपिटल्स ने महज 5 रनों से जीत हासिल की थी। यानि इन दोनों ने ज्यादा मैच साथ नहीं खेले हैं और हेड टू हेड में गुजरात टाइटंस 2-1 से आगे है। और आज यह दोनों टीमें अपना चौथा मैच खेलने जा रही हैं।

GT और DC का अंक तालिका में स्थान :

अगर हम दोनों टीमों की अंक तालिका में पोजिशन की बात करें तो अब तक दोनों ही टीमों का केखेल कुछ ख़ास नहीं रहा है। इस समय दोनों टीमों के प्वाइंट्स टेबल में हाल करीब करीब एक ही तरह नज़र आ रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने अब तक जो 6 मुकाबले खेले हैं, उसमें तीन में जीत और तीन में ही हार मिली है। टीम छह अंक लेकर छठे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 मुकाबले खेले हैं और उसमें से दो ही मैच जीतने में कामयाब हुई है। वहीं चार में उसे हार मिली है। टीम के पास केवल 4 अंक हैं और इस वक्त दिल्ली की टीम नौवें स्थान पर है। यानी दोनों को जीत की जरूरत है। जो टीम जीतेगी, उसे दो अंक मिलेंगे और फिर अंक तालिका में कुछ आगे जाने का मौका मिलेगा।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन। (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: शाहरुख खान, मानव सुतार, दर्शन नालकंडे, बीआर शरत)।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन : डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: अभिषेक पोरेल, झाए रिचर्डसन, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे, कुमार कुशाग्र)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *