सार :
बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ़ इन दिनों अपनी फ़िल्म में बड़े मियाँ छोटे मियाँ को लेकर ख़ूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फ़िल्म में इन दोनों के करियर की और साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म बतायी जा रही थी। फ़िल्म कुछ दिनों पहले ही बड़े परदे पर रिलीज़ कर दी गई है। बता दें कि फ़िल्म के रिलीज़ होने से पहले ही इस फ़िल्म से काफ़ी उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन रिलीज़ के बाद फ़िल्म उतनी अच्छी कमाई करने में सफल नहीं हुई है। और बॉक्स ऑफ़िस पर कछुआ की चाल से कमाई करने में लगी हुई है आइए जानते हैं पूरी ख़बर !
विस्तार :
अली अब्बास ज़फ़र के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ़ की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म बड़े मियाँ छोटे मियाँ कुछ समय पहले ही रिलीज़ हो चुकी है। फ़िल्म के रिलीज़ होने से पहले क़यास लगाए जा रहे थे की मूवी जल्द ही बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा बिज़नेस कर कई फ़िल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। अब टाइगर श्रॉफ़ और अक्षय कुमार की इस फ़िल्म को 50 करोड़ कमाने में भी कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ़ और अक्षय कुमार कि यह फ़िल्म अजय देवगन की फ़िल्म “मैदान” के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ की गई थी। दोनों फ़िल्मों को रिलीज़ हुए पाँच दिन पूरे हो चुके हैं। अपनी इस फ़िल्म का प्रमोशन करने में अक्षम और टाइगर ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी वह लंबे समय से बड़े मियाँ छोटे मियाँ का पूरे देश भर में प्रमोशन कर रहे थे हर शो और हर जगह जाकर वह अपनी इस फ़िल्म का प्रमोशन करने में पीछे नहीं हटे लेकिन इसके बावजूद भी यह मूवी थियेटर में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल नहीं रही है। फ़िल्म ने अपनी उम्मीद से बहुत कम सफलता पाई है फ़र्स्ट वीकएंड पर भी फ़िल्म कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई।
अक्षय और टाइगर की BMCM उम्मीद जितना भी नहीं कमा रही :
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ़ की फ़िल्म बड़े मियाँ छोटे मियाँ को ईद के मौक़े पर भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर और दुनिया भर में रिलीज़ किया गया। फ़िल्म ने पहले सप्ताहांत पर शानदार कलेक्शन किया लेकिन वह उम्मीद पर उतनी खरी नहीं उतरी जितना इससे उम्मीद थी। सोमवार से फ़िल्म के कलेक्शन की रफ़्तार काफ़ी धीमी नज़र आ रही है। फ़िल्म ने पाँचवे दिन केवल 2 करोड़ 50 लाख रुपया का कलेक्शन किया, वहीं ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़ फ़िल्म ने मंगलवार को 2 करोड़ 25 लाख रुपया की कमाई की है। फ़िल्म की कुल कमाई अभी तक 45.55 करोड़ रुपया ही हुई है। बता दें कि अक्षय और टाइगर स्टारर यह फ़िल्म अजय देवगन की फ़िल्म मैदान के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ की गई थी इन दोनों फ़िल्मों ने कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखाया है और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल नहीं हुई है।

बता दें कि अक्षय और टाइगर की फ़िल्में बड़े मियाँ छोटे मियाँ बहुत बड़े स्तर पर बनायी गई थी और यह एक बड़ी बजट फ़िल्म है। इस फ़िल्म में धाँसू एक्शन और धमाकेदार एक्टिंग नज़र आयी है बीच बीच में एक्टर्स की कॉमेडी भी दिखाई गई है जो दर्शकों को काफ़ी पसंद भी आ रही है। फ़िल्म 11 अप्रैल को रिलीज़ की गई थी फ़िल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 15.6 करोड़ रुपया की कमाई की थी लेकिन अगले ही दिन इसकी कमाई आधी हो गई और सिर्फ़ 7.6 करोड़ रुपये ही कमा पाई। वीकेंड में शनिवार और रविवार को भी यह फ़िल्म ओपनिंग डे की कमाई के आस पास नहीं पहुँच पाई। फ़िल्म को अपने 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुँचने में भी बड़ी मशक़्क़त करनी पड़ रही है। फ़िल्म ने रविवार को 9 करोड़ रुपया की कमाई की तो वहीं सोमवार को यह आंकड़े भी धड़ल्ले से नीचे गिरते हुए नज़र आए।
क्या है फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की कहानी :
फ़िल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित है। फ़िल्म में टाइगर और अक्षय कुमार आर्मी ऑफ़िसर्स की भूमिका में हैं जिन्हें देश के दुश्मन से लड़ना होता है जो पहले उनका दोस्त होता है। फ़िल्म में मानुषी छिल्लर, रोनित रॉय, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ भी लीड रोल में नज़र आ रहे हैं यह भी आर्मी ऑफ़िसर की भूमिका ही निभा रहे हैं। फ़िल्म में सभी देश के दुश्मनों से लड़ते नज़र आए हैं लेकिन अक्षय और टाइगर का धाँसू एक्शन देखने को मिला है जो फ़िल्मों में दुश्मनों की ख़ूब कुटाई करते हुए नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म की कहानी तो कुछ अलग और इंट्रेस्टिंग है लेकिन यह दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल नहीं रही है। फ़िल्म में अक्षय और टाइगर के क्लोन यानी डबल रोल भी नज़र आ रहे हैं एक अच्छे कांसेप्ट के साथ फ़िल्म को बनाया गया है फिर भी फ़िल्म ने उम्मीद जितना भी कमाई नहीं की है। बता दें कि फ़िल्म की वर्ल्डवाइड कमाई भी केवल 74, हज़ार करोड़ के आस पास की ही है आने वाले दिनों में बेशक़ इस कमाई में उछाल आ सकता है।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन, देश के सबसे दमदार एक्टर्स में गिने जाते हैं।हाल ही में वह सालार मे नज़र आए थे। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में वह एक खतरनाक विलेन का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम कबीर है, जो एक टेक्नोलॉजी जीनियस है। मगर उसके इरादे बहुत खतरनाक हैं और साइंस उसका सबसे बड़ा हथियार है।कबीर का किरदार सिर्फ एक विलेन नहीं है बल्कि उसकी पावर्स के हिसाब से उसे सुपर विलेन कहा जाना भी सही होगा।

फिल्म की स्टार कास्ट :
अली अब्बास ज़फ़र के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फ़िल्मों बड़े मियाँ छोटे मियाँ में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ़ ने लीड रोल निभाया है। वहीं फ़िल्म में लीड रोल में मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा नज़र आयी है। बता दें कि फ़िल्म में विलेन का रोल साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पृथ्वी राज सुकुमारन के द्वारा निभाया गया है उन्होंने शानदार अभिनय से सभी के दिलों को छू लिया है। यां’ में वह एक खतरनाक विलेन का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम कबीर है, जो एक टेक्नोलॉजी जीनियस है। मगर उसके इरादे बहुत खतरनाक हैं और साइंस उसका सबसे बड़ा हथियार है। वह इस कैरक्टर में बोहोत ही शानदार दिख रहे हैं। फ़िल्मों में यह सभी स्टार्स आर्मी ऑफ़िसर्स की भूमिका में हैं वहीं रोनित रॉय भी फ़िल्म में अहम किरदार निभाते हुए नज़र आए हैं। यह फ़िल्म ईद के मौक़े पर 11 अप्रैल को बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ की गई थी फ़िल्म को रिलीज़ हुए पूरे छह दिन हो चुके हैं। फ़िल्म ने अभी तक उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है जितना अच्छा इससे उम्मीद लगायी जा रही थी आने वाले दिनों में इसकी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है
