सार :

आईपीएल 2024 में अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। आज आईपीएल सीज़न सत्रह का 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहा है। दोनों टीमें 18 अप्रैल यानि आज मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होंगी पंजाब अंक तालिका में 7वें नंबर पर है और मुंबई 8वें स्थान पर है। नेट रन रेट में पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस से आगे है। आइए जानते हैं प्लेइंग इलेवन, मैच प्रिडिक्शन, पिच रिपोर्ट…..।

विस्तार :

आज यानी 18 अप्रैल को IPL 2014 सीज़न सत्रह का 33वा मुक़ाबला पंजाब सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है। यह मुक़ाबला मोहाली के महाराजा यह यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए टॉस 7 बजे होगा। बता दें कि दोनों ही टीमों की इस IPL सीज़न में स्थिति बहुत ख़राब चल रही है। दोनों समान अंकों के साथ अंक तालिका में नीचे के स्थानों पर बनी हुई है। आज के मैच में दोनों टीमों को अपनी तीसरी जीत की तलाश होगी, क्योंकि दोनों ही टीमें अपने अपने पिछले मुक़ाबलों में मेज़बानी करते हुए हार का सामना कर चुकी है और अभी तक दोनों ही टीमों ने इस IPL सीज़न में दो दो मैच ही जीते हैं।

वैसे तो दोनों ही टीमों में काफ़ी अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं जो IPL को जीतने का दम रखते हैं। मुंबई इंडियंस कई बार IPL का ख़िताब जीत चुकी है लेकिन इस IPL में अभी तक उनके खिलाड़ियों ने कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं किया है और IPL में छह मैच खेलने के बावजूद केवल 2 मैचों में जीत हासिल हुई है। अब मुंबई इंडियन्स के फैंस और दर्शक चाहेंगे के मुम्बई इंडियंस अच्छा प्रदर्शन करें। वहीं पंजाब किंग्स के फैंस भी पंजाब के अच्छे खेल के लिए दुआ करेंगे और उन्हें मैदान में सफल होता देखना चाहेंगे। अब आज मैच दिलचस्प होगा और यह देखना भी दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और कौन सी टीम अंक तालिका में अपना स्थान ऊँचा कर पाती है।

IPL 2024; Match 33, “PBKS Vs MI” :

आईपीएल 2024 में अब तक 32 मैच खेले जा चुके हैं। 18 अप्रैल को आज IPL 2024 सीज़न सत्रह का 33वा मुक़ाबला पंजाब सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है। यह मुक़ाबला मोहाली के महाराजा यह यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसके लिए टॉस 7 बजे होगा। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस आईपीएल सीजन में 6- 6 मैच खेले हैं। पंजाब किंग्स छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। इस बीच मुंबई इंडियंस छह मैचों में दो जीत के साथ आठवें स्थान पर है। दोनों ही टीमें अभी तक 31 बार IPL में आमने सामने आ चुकी है। पिछले पाँच मुक़ाबलों में पंजाब का पलड़ा तीन दो से भारी रहा है। अब आज मैच दिलचस्प होगा और यह देखना भी दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और कौन सी टीम अंक तालिका में अपना स्थान सुधार पाती है।

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट :

अगर हम मोहाली के महाराजा यादवेन्द्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहाँ की पिच तेज पिचों में से एक मानी जाती है यहां की पिच अतिरिक्त उछाल प्रदान करती है, जिसका फ़ायदा तेज गेंदबाज़ों को काफ़ी होता है और वह इसका फ़ायदा भी उठाते हैं। वहीं बल्लेबाजों को बड़े बड़े शॉट मारने में आसानी होती है क्योंकि अतिरिक्त उछाल आता है लेकिन कैच का ख़तरा भी बना रहता है। यहाँ बल्लेबाजों को रन बनाने में अक्सर मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ख़ासकर नई गेंद का सामना करते समय, इसके अलावा ओस और नमी की भूमिका भी अहम रहती है। जिस कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी चुनती है, जिससे नमी का फायदा उठाया जा सके। ऐसे में यहां 180 तक रन भी जीत के लिए काफी होंगे। बीच के ओवर्स में स्पिनर्स को कुछ मदद मिल सकती है।

PBKS Vs MI हेड टू हेड :

अगर हम पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के हैड टू हेड मुक़ाबलों की बात करें तो दोनों ही टीमें अभी तक 31 बार IPL में आमने सामने आ चुकी है जिसमें से सोलह बार मुंबई ने पंजाब किंग्स को हराया है वही 15 मुक़ाबलों में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की है हालाँकि पिछले पाँच मुक़ाबलों में पंजाब का पलड़ा तीन दो से भारी रहा है। अगर हम इन दोनों टीम के साथ खेले गए मैचों में स्कोर की बात करें तो पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ मुंबई इंडियंस का हाई स्कोर 223 रन का रहा है। IPL 2024 के ग्रुप स्टेज में सिर्फ़ एक बार एक दूसरे के ख़िलाफ़ खेलना होगा जबकि अन्य टीमें एक दूसरे के ख़िलाफ़ दो बार खेलेंगी। शिखर धवन के चोटिल होने के कारण पंजाब की टीम के कप्तान सैम करेन होंगे। और अगर इस आईपीएल सीजन की बात की जाए तो दोनों ही टीमों ने अभी तक इस आईपीएल सीजन में 6- 6 मैच खेले हैं। पंजाब किंग्स छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। इस बीच मुंबई इंडियंस छह मैचों में दो जीत के साथ आठवें स्थान पर है।

अंक तालिका में टीमों की स्थिति :

आईपीएल 2024 में सीज़न सत्रह का आज 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहा है। दोनों टीमें 18 अप्रैल यानि आज मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आमने सामने होंगी। दोनों ही टीमों की इस स्थिति इस आईपीएल में अभी कुछ ख़ास नहीं है। एक सातवें स्थान पर तो एक आठवें स्थान पर अंक तालिका में बनी हुई है। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस आईपीएल सीजन में 6- 6 मैच खेले हैं। पंजाब किंग्स छह मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। इस बीच मुंबई इंडियंस छह मैचों में दो जीत के साथ आठवें स्थान पर है। पंजाब और मुंबई दोनों ही जीत की राह पर वापस आना पसंद करेंगी। दोनों ही टीमों के बीच अच्छे मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : IPL की दो दिग्गज टीमें पंजाब किंग्स IPL की दो दिग्गज टीमें पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का आज आमना सामना होने जा रहा है दोनों ही टीमों के पास शानदार प्रयास की कमी नहीं है चाहे वह बल्लेबाज़ हों या गेंदबाज़ दोनों ही टीमें अच्छे खिलाड़ियों से सजी हुई है लेकिन अभी तक दोनों टीमों ने इस IPL सीज़न में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और कम अंकों के साथ अंक तालिका में निचले स्थानों पर बनी हुई है।

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन : जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मोहम्मद नबी, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *