सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत की ताजी और चटपटी खबरों के बारे में अवगत कराने के लिए न्यूज़ खबरी फिर से हाजिर है। बता दें की इस महीने राजकुमार राव की एक और फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका नया गाना रिलीज हो गया है, वही कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म “चंदू चैंपियन” से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है, बॉलीवुड खबरों में आगे बता दे कि करीना कपूर ने पहली बार अपनी सासू मां शर्मिला टैगोर के साथ एक ऐड शूट किया है। आईए जानते हैं पूरी खबरें विस्तार में।

विस्तार : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत में कुछ ना कुछ चटपटी खबरें चलती ही रहती हैं आए दिन कोई ना कोई नई फिल्म को लेकर चर्चा गर्माई रहती है तो किसी सितारे को लेकर सुर्खियां फैली रहती है। इसी के क्रम में आगे चलते हुए न्यूज़ ख़बरी आपके लिए बॉलीवुड की चटपटी और लेटेस्ट खबरें लेकर आया है;

  • बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता के रूप में माने जाने वाले अभिनेता राजकुमार राव हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म श्रीकांत को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए है और राज कर रही है। फिल्म शानदार कमाई करने में सफल है। राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत ने अजय देवगन की फिल्म मैदान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब इसी महीने के अंत में राजकुमार राव की एक और धांसू फिल्म रिलीज होने जा रही है जी हां “मिस्टर एंड मिसेज माही”, हाल ही में फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया है।
  • बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन आजकल अपनी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं और काफी समय से वह इस फिल्म की शूटिंग में बिजी है। उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जो उनके पोस्टर में साफ नजर आ रहा है। बता दें कि फिल्म मेकर्स ने हाल ही में चंदू चैंपियन से चंदू चैंपियन यानी कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है जिसमें कार्तिक गजब के नजर आ रहे हैं और उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ नजर आ रहा है।
  • वहीं बॉलीवुड की और एंटरटेनमेंट जगत की टॉप न्यूज में आगे चलते हुए हम बता देंकी करीना कपूर खानने पहले पहली बार अपनी सासूमां शर्मिला टैगोर के साथ एक एड शूट किया है और खासबात यह है कि यह ऐड पटौदी पैलेस में शूट किया गया है जिसमें पटौदी पैलेस के अंदर का कोना-कोना नजर आ रहा है। इस एड के जरिए लोग पटौदी पैलेस के कोने-कोने को देख सकते है जो बेहद ही क्लासी और राजसी नजर आता है।

चंदू चैंपियन से रिलीज़ हुआ कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक पोस्टर :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए से तारे कार्तिक आर्यन हालही के दोनोंमें दोनोंमें चंदू चैंपियन कोलेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। , अब उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में “प्यार का पंचनामा” एक्टर लाल रंग की लंगोट में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में कार्तिक का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई दे रहा है। कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के मोस्ट पापुलर एक्टर बन चुके हैं। एक्टर काफी समय से अपनी फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग में बिजी हैं और इसके लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं जो उनके पोस्टर में साफ नजर आ रहा है उन्होंने अपने दर्शकों को एक बार फिर से पोस्टर रिलीज करने के बाद उत्साहित कर दिया है लोग उन्हें फिल्म में देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर उम्मीद से परे है। यह शॉकिंग और बेहद अनोखा है जैसा कोई सोच भी नहीं सकता उस तरह का गजब का बदलाव इस पोस्टर में साफ देखा जा रहा है।

बता दे की कार्तिक आर्यन इस पोस्टर में एक लाल लंगोट में दौड़ते हुई नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के जरिए यह साफ दिखाई दे रहा है की फिल्म में उनकी अदाकारी बेहद ही गजब होने वाली है। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। बता दें कि पेटकर एक स्वर्ण पदक विजेता है। जिन्होंने 1970 के राष्ट्रमंडल खेलो और फिर 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरा ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाया था। इस फिल्म को साजिद नाडियावाला और कबीर खान ने प्रोड्यूस किया है फिल्म चंदू चैंपियन 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” का पहला गाना हुआ रिलीज :

फिल्म इंडस्ट्री के एक मंजे हुए कलाकार के रूप में नाम कमाने वाले अभिनेता और अपनी अदाकारी से सभी के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता राजकुमार हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म श्रीकांत को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उन्होंने एक नेत्रहीन किरदार निभाया है इस फिल्म में इस किरदार के जरिए उन्होंने एकबार फिर लोगों को अपने अदाकारी का लोहा मनवाया है। और अब उन वह अपनी अगली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के लिए बिल्कुल तैयार है बता दे कि यह फिल्म इसी महीने की अंत में रिलीज होने वाली है इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ जानवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली है यह एक कपल स्टोरी होने वाली है और एक शानदार लव स्टोरी के साथ-साथ इंस्पायरिंग स्टोरी भी होने वाली है। राजकुमार राव हमेशा इस तरहकी फिल्म फिल्मों के लिए जाने जाते हैं बता दे की हालही में मेकर्स ने फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया है।

शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म एमआर एंड एमआरएस माही को धर्मा प्रोडक्शन ने के बैनर तले बनाया गया है फिल्म मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया है जिसके बोल हैं “देखा तेनु” राजकुमार राव और जानवी कपूर पर बने इस गाने को सुनकर आपको शाहरुख खान और काजोल की याद आ जाएगी क्योंकि यह उनके जमाने का सुपरहिट गाना है बता दे की देखा तेनु हिट फिल्म “कभी खुशी कभी गम” के “शावा शावा” सॉन्ग का रीमिक्स है। इस गाने के लिरिक्स “देखा तेनु पहली पहली बार वे, होने लगा दिल बेकरार वे” देखो शाबा शाबा से लिया गया है। कभी खुशी कभी गम में गाने का यह पार्ट शाहरुख खान और कालो कर पर फिल्माया गया था अब इसको लेकर एक नयागाना तैयार किया है जो फिल्म एमआर एंड एमआरएस माही के जरिए रिलीज हो चुका है।

करीना कपूर ने सासू मां शर्मिला टैगोर के साथ शूट किया पहला एड :

बॉलीवुड और इंटरटेनमेंट जगत में यह खबर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि करीना कपूर खान ने पहली बार अपनी सासूमां शर्मिला टैगोर के साथ एक ऐड शूट किया है। दोनों काफी बेहतर नजर आ रही है यह विज्ञापन पटौदी पैलेस में शूट किया गया है। इसी बहाने बेबो और उनकी सास शर्मिला ने पटौदी पैलेस का एक-एक कोना-कोना दर्शकों को दिखाया है जो बेहद ही राजसी नजर आ रहा है। खूबसूरत सी लोकेशन पर शूट हुए सास बहू के इस विज्ञापन को देख कर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। और फैंस ने पटौदी पैलेस की खूब तारीफ भी की। कभी भी कोई एक्टर या एक्ट्रेस का कोई एड आना बहुत आम बात है लेकिन इस विज्ञापन में एक अलग बात यह है कि इसके जरिए दर्शकोंको पहली बार पटौदी पैलेस को देखने का मौका मिल रहा है। इस एड को देखकर लोग सास और बहू के रिश्ते पर खूब कमेंट कर रहे हैं दर्शन सास बहू के इस रिश्ते को देखकर बड़े खुश हो रहे हैं। जहां तब की एक यूजर ने तो यह तक कमेंट कर डाला की जया बच्चन और ऐश्वर्या राय का भी एक इस तरह का ऐड बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *