सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत की धमाकेदार और चटपटी खबरों को लेकर न्यूज खबरी एक बार फिर से हाजिर है। आज हम बॉलीवुड, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट जगत की खबरों में बताने वाले हैं की राजकुमार राव और जहान्वी कपूर की फिल्म Mr and Mrs Mahi का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ और बॉलीवुड के धांसू अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म को क्यों करना पड़ा बंद? अवनीत कौर और सनी सिंह की फिल्म का पहला रोमांटिक सॉन्ग हुआ रिलीज, लंबे समय बाद रानी मुखर्जी आएंगी बड़े पर्दे पर नजर। तो आइए जानते है इन खबरों को विस्तार में।

विस्तार :

  • बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता राजकुमार राव और जहान्वी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई फर्स्ट वीक के बाद घटती नजर आ रही है। फिल्म अपनी उम्मीद जितना भी नहीं कर पाई है फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम है।
  • सनी सिंह और अवनीत कौर आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म लव की अरेंज मैरिज को लेकर काफी चर्चाओं में चल रहे हैं हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिल है अब मेकर्स ने फिल्म का पहला रोमांटिक सॉन्ग रिलीज कर दिया है। जिसे काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।
  • बॉलीवुड की शानदार अदाकारा रानी मुखर्जी लंबेसमय बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है जी हां रानी मुखर्जी शोनाली बोस की अगली फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकती हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने की संभावना है इस खबर को सुनकर रानी मुखर्जी के फैंस बड़े खुश हैं और वह उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बड़े उत्सुक नजर आ रहे हैं।
  • बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार वैसे तो साल में कई फिल्में करते हैं लेकिन उनकी एक फिल्म को लेकर एक अजीब सी खबर सामने आई है की फिल्म बंद हो चुकी है। बता दें कि फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो गई थी। बजट के कम होने के कारण फिल्म को बंद करना पड़ा है इस खबर की अभी कोई भी अधिकारीक पुष्टि नहीं की गई है।

मिस्टर एंड मिसेज माही” के कमाई की रफ्तार हुई धीमी :

राजकुमार राव और जहान्वी कपूर की फिल्म “मिस्टर एंड मिसेज माही” की कमाई फर्स्ट वीक के बाद घटती नजर आ रही है। यह फिल्म को रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने उम्मीद से कम कमाई की है। राजकुमार और जानवी की फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं। एमआर एंड एमआरएस माही में राजकुमार राव और जानवी कपूर की केमिस्ट्री सभी को खूब पसंद आ रही है। फिल्म की कहानी भी लोगों को भाग गई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई कुछ रास नहीं आ रही है। यह फिल्म कछुए की चाल से कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दमदार कलेक्शन करने के साथ शुरुआत की थी लेकिन फिल्म की कमाई में इजाफा होने की वजह यह पस्त पड़ गई और कमाई में गिरावट आने लगी। राजकुमार और जानवी की फिल्म एमआर एंड मिसेज माही ने पहले दिन 6.75 करोड रुपए का बिजनेस किया था। मूवी ने दूसरे दिन 4.6 करोड रुपए ही कमाए और तीसरे दिन फिल्म ने 5.5 करोड रुपए चौथे दिन 2.5 करोड रुपए और 5 दिन की कमाई की केवल 2.10 करोड रुपए ही रही है। बता दें कियह फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर इसीलिए भी टिकी है क्योंकि इसके आसपास कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लेकिन जून में बड़ी बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही और एक बार फिर बॉक्स ऑफिस और सिनेमाघर में दर्शकों का ताता लगने वाला है। बता दें कि जानवी और राजकुमार की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 21.10 करोड रुपए का बिजनेस किया है।

अक्षय कुमार की फिल्म हुई बंद :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में खिलाड़ी कुमार के नाम से नाम कमाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार बैक टू बैक बड़ी-बड़ी फिल्में ला रहे हैं। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेदत मराठे वीर दौडले सात अब बंद हो चुकी है फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी लेकिन बजट गड़बड़ा होने पर फिल्म को रोक दिया गया है। रिपोर्टर्स के अनुसार प्रोड्यूसर वसीम कुरेशी के पास फिल्म बनाने का बजट खत्म हो चुका है। फिल्म का 50% हिस्सा पहले ही शूट किया जा चुका है। अक्षय इस पीरियड ड्रामा फिल्म मैं गेस्ट अपीरियंस रहे थे। उन्होंने तीन दिनों तक फिल्म की शूटिंग भी की थी। उन्हें फीस का एक बड़ा अमाउंट भी दिया जा चुका है हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि अक्षय कुमार ने शूटिंग पूरी कर ली थी या नहीं अक्षय या उनके हिस्से की शूटिंग अभी फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। अभी तक फिल्म के दोबारा शुरू होने की बात नहीं कही गई है। जाहिर सी बात है कि इस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है इस फिल्म की रिलीज को लेकर भी क्लेरिटी नहीं है। यह एक इंडियन मराठी पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसे महेश मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं इस फिल्म को पहले बीते साल दिवाली पर रिलीज किया जाने वाला था। हालांकि उसे समय सलमान खान की टाइगर 3 भी रिलीज हुई थी कलेश से बचने के लिए मार्क्स ने फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया था।

अवनीत कौर की फिल्म “लव की अरेंज मैरिज” का नया गाना हुआ रिलीज :

सनी सिंह और अवनीत कौर की अपकमिंग फिल्म “लव की अरेंज मैरिज” आजकल काफी चर्चा में चल रही है। सनी सिंह पिछले कुछ समय से फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं और बिजी भी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अवनीत कौर लीड रोल में नजर आने वाली है। यह पहला मौका है जब दोनों सितारे एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया था जो काफी वायरल हुआ और इसे पॉजिटिव रिस्पांस भी मिला। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने को रिलीज कर दिया है। “इश्क की छांव तले” इसे रिलीज होने के बाद ही काफी अच्छा रिस्पांस मिलने लगा था। इस गाने में सनी और अवनीत की रोमांटिक केमिस्ट्री को दिखाया गया है। इंडियन आइडल 10 के विजेता सलमान अली ने इस गाने को गया है वही गाने के बोल अराफ़ात महमूद ने लिखे हैं। सनी सिंह ने भी इस गाने की वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस फिल्म में सनी और अवनीत के अलावा अन्नू कपूर, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव, सुधीर पांडे और परितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आने वले हैं। राज शांडिल्य ने इस फिल्म की कहानी लिखी है वही विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली राज शांडिल और विमल लाहोटी इस फिल्म के निर्माता है। यह फिल्म सिनेमाघर में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म का प्रीमियम 14 जून को होगा। बता दे के 14 जून को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही कार्तिक आर्यन की फिल्म के साथ रिलीज होगी।

जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी रानी मुखर्जी :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री कीशानदार अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली अदाकारा रानी मुखर्जी काफी लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई है। रानी मुखर्जी ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है अपने करीब 25 वर्ष के करियर में उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया। लंबे अंतराल के बाद बीते साल रानी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सिज नॉर्वे में नजर आई थी। अब रानी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है कि वह अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सोनाली बस से चर्चा कर रही है कहा जा रहा है की रानी पिछले 2 सालों से कई स्क्रिप्ट पढ़ रही है इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा शोनाली बोस की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है सितंबर 2024 में टीम इस पर काम करना शुरू कर देगी। फिलहाल इस पर फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार निर्माता फिल्म के मुख्य किरदार के तौर पर किसी बड़े एक्टर को लेना चाहते हैं। रानी के साथ एक लीड एक्टर भी होगा इसके अलावा कई और चर्चित कलाकार सामने इसमें जुड़ेंगे फिल्म ने के बारे में अधिक जानकारी जल्दी सामने आने वाली है फिलहाल यह कहा जा रहा है की तलवार, राजी और बधाई हो जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर रहे निर्माता ही इस फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी लेने वाले हैं बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *