सार :
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अलीखान पर दो दिन पहले चोर द्वारा हमला कियागया तभी से यह खबर सुर्खियों में चल रही है और सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका ऑपरेशन हुआ और उनकी रीढ़ की हड्डी से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला गया। एक्टर अब पहले से काफी बेहतर हैं। आए दिन इस मामले मेंकोई ना कोई खुलासा हो रहा है। हाल ही में पुलिस के हाथों एक सीसीटीवी फुटेज लगी है। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हमला मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपी की पकड़ने की हर संभव कोशिश कर रही है। अब तक पुलिस 40 से 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की 35 टीमें आरोपी का सुराग लगाने की कवायद में जुटी हुई हैं। इस बीच इस केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। जो आरोपी के चेहरे से काफी मिलती है। हालांकि पुलिस ने अभी इसके आरोपी होने का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन तस्वीर की बिनाह पर कहा जा रहा है कि यही वह शख्स है जिसने सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके घर में चाकू से हमला किया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पुलिस को बताया कि उनके पति सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स काफी गुस्से में था। उसने कई बार सैफ अली खान पर हमला किया लेकिन कुछ भी चुराया नहीं। करीना कपूर खान ने मुंबई पुलिस को बयान दिया और एक्टर पर हुए हमले के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता एक्टर को अस्पताल पहुंचाना थी। सैफ अली खान अपने परिवार के साथ इमारत की 12वीं मंजिल पर रहते हैं। करीना कपूर खान ने बताया कि हमलावर का पता पहली बार तब चला जब वह कपल के छोटे बेटे जहांगीर के बेडरूम कमरे में था। घर में काम करने वाले एक हाउसहेल्प ने सभी को इस बारे में आगाह किया। करीना कपूर खान ने बांद्रा पुलिस को बताया कि सैफ अली खान बीच में आ गए और उन्होंने एक्ट्रेस को और बच्चों बचाया ताकि वह जेह से दूर रहे।
कब डिस्चार्ज होंगे सैफ अली खान?
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन लगता है ये जानकारी उन्हें आसानी से नहीं मिल पाएगी। डॉक्टर का कहना है कि अभिनेता सैफ अलीखान अच्छी तरह रिकवरी कर रहे हैं अगर ऐसा रहा तो जल्दही उनकी अस्पताल से छुट्टी कीजा सकती है जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इमरजेंसी सर्जरी के बाद अभिनेता को ICU से बाहर निकाला गया है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने अभिनेता की हालत के बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि अभिनेता अभी ठीक हैं और उन्हें दो या तीन दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने :
सैफ के घर में चोरी की कोशिश में घुसे इस आरोपी ने सैफ पर छह बार चाकू से वार किया। करीना कपूर खान ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। हालांकि उनका कहना है कि चोर ने घर में सामने रखी ज्वेलरी को हाथ तक नहीं लगाया और घर से कुछ भी चोरी नहीं हुआ, लेकिन वह काफी आक्रामक था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सबूतों को खंगालने में लगी हुई है। इस बीच दो नए फुटेज सामने आए हैं। सैफ की बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को काली टी-शर्ट पहने देखा गया। हालांकि, जब पुलिस बांद्रा में सीसीटीवी स्कैन कर रही थी तो एक कैमरे में वह लकी रेस्तरां के पास हल्के नीले रंग की शर्ट पहने हुए दिखाई दिया।
अब एक नया फुटेज भी देखने को मिला है जिसमें हमलावर को दादर के कबूतरखाना में इकरा नाम की दुकान पर देखा गया। सैफ पर हमला करने के बाद उसने वहां से हेडफोन खरीदा। यह फुटेज आईएएनएस ने शेयर किया है। उसे 16 जनवरी की सुबह 9 बजे के आसपास दादर में देखा गया। यह वही दिन है जिस दिन हमलावर ने तड़के 2.30 बजे के आसपास सैफ पर हमला किया था। इससे पहले पुलिस ने शक्ल मिलने की वजह से अटैकर समझकर किसी दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया था।
