सार :

देश में आईपीएल का नशा अभी जोरों शोरों पर है, दर्शक अपनी पसंदीदा टीम के लिए दुआएं करते नजर आ रहे हैं तो वही देखते देखते आईपीएल 2026 अब प्लेऑफ तक पहुंच गया है , हालांकि अभी तक कोई भी टीम बाहर नहीं हुई है लेकिन अब टीमों के लिए प्लेऑफ करो या मरो की स्थिति में आ गया है; आइए जानते है आखिर क्या हुआ प्लेऑफ का गणित |

विस्तार :

आईपीएल 2026 की गर्मा गर्मी जारी है| अभी तक सभी टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है कोई भी टीम अभी तक इस आईपीएल से बाहर नहीं हुई है; लेकिन अब यह टूर्नामेंट इस मोड़ पर आ गया है की टीमों को आईपीएल में बने रहने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा नही तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जायेंगे| अगर हम अभी के स्कोरबोर्ड पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद सबसे टॉप पर बनी हुई है, तो दूसरे नंबर पर पंजाब है वही टॉप थ्री में रॉयल चैलेंजर्स भी है सबसे जड़ा खतरे की घंटी लखनऊ के लिए है| सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आईपीएल 2026 की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एसआरएच ने पंजाब किंग्स को हराकर और उसे दूसरे स्थान पर ढकेलते हुए पहला स्थान हासिल किया। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स 20 ओवर में सात विकेट पर 202 रन बना सकी और 33 रन से मैच हार गई। 

अभी प्ले ऑफ में कुछ टीमों के उपर तलवार लटक रही है उन्हे किसी भी हाल में आने वाले मैच जीतने होंगे लखनऊ के लिए अभी भी मौका है| अभी तो वह 9 मैच खेल कर अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है| वही SRH 11 मैच खेलने के बाद टॉप पर है | कुछ टीमों के लिए आने वाले मैच निर्णायक साबित होंगे तो कुछ टीमों के लिए मुश्किल बढ़ सकती हैं|

अंक तालिका में टीमों की स्थिति :

अगर हम अंक तालिका में टीमों के स्थान की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 10 मैचों से 13 अंक लेकर दूसरे, आरसीबी नौ मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है| चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों से आठ अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स नौ मैचों से सात अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 10 मैचों से छह अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जाएंट्स नौ मैचों से चार अंक लेकर 10वें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से है। सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की करने के लिए अब अपने बाकी तीन मैचों में सिर्फ एक जीत की जरूरत है। पंजाब किंग्स को अपने बाकी चार मुकाबलों में कम से कम दो जीत चाहिए, जिससे टीम 17 अंकों तक पहुंच जाएगी और प्लेऑफ लगभग तय हो जाएगा। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी मैचों में दो से तीन जीत की जरूरत है। टीम 16 से 18 अंकों तक पहुंच सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *