सार :
आईपीएल 2026 का प्लेऑफ अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच चुका है प्लेऑफ के लिए तीन टीमों ने अपनी जगह बना बना ली है और अब सभी को चौथी टीम का है। आखिरी चौथे नंबर के लिए 5 टीमों के बीच जंग जारी है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम बढ़िया स्थिति में है, जो अपने दम पर प्लेऑफ में पहुंच सकती है। लेकिन उसके लिए अभी टीम को कुछ संघर्ष करना होगा। आईए जानते हैं प्लेऑफ का पूरा गणित विस्तार में।
विस्तार :
आईपीएल 2026 प्लेऑफ के साथ-साथ यह टूर्नामेंट भी अपने अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। प्लेऑफ में तीन टीमों ने अपनी जगह बना ली है। अब सभी को चौथी टीम का इंतजार है, जिसके लिए राजस्थान रॉयल्स सबसे पहले नंबर पर है यह अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर प्लेऑफ में चौथ चौथा स्थान पा सकते है। बता दें कि अब हर टीम की किस्मत दूसरे मैचों के नतीजों और नेट रन रेट पर भी निर्भर करती नजर आ रही है। इन टीमों के लिए अब परीक्षा की घड़ी है। पंजाब किंग्स (PBKS), राजस्थान रॉयल्स (RR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पांचों की उम्मीदें अलग-अलग समीकरणों पर टिकी हैं। हर मैच अब सिर्फ मुकाबला नहीं, बल्कि ‘करो या मरो’ की जंग बन चुका है।
सबसे बड़ा फायदा फिलहाल पंजाब किंग्स के पास है। 13 मैचों में 13 अंक लेकर टीम चौथे स्थान पर मौजूद है। उनका आखिरी मुकाबला पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स से है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के पास शानदार मौका है। प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता पूरी तरह उसके अपने हाथ में है। अगर राजस्थान, लखनऊ और मुंबई इंडियंस दोनों को हरा देती है, तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी लेकिन एक भी हार उसके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है।
प्लेऑफ के लिए राजस्थान रॉयल्स के पास शानदार मौका :
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए तीन टाइम पक्की हो चुकी है चौथी का इंतजार है जिसमें राजस्थान रॉयल्स का स्थान पक्का हो सकता है क्योंकि अभी इसके दो मैच और बाकी हैं अगर राजस्थान रॉयल्स यह बच्चे हुए दोनों मैच जीत जाती है तो उसका चौथा स्थान प्लेऑफ में पक्का हो जाएगा। वही बची हुई चार टीमों के बीच संघर्ष का मामला चलेगा, इन चारों टीमों को अपने की जान लगानी होगी प्लेऑफ में चौथा स्थान पाने के लिए। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए आज का मैच अहम :
RR के लिए आज का मैच काफी अहम होने वाला हे। राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज 19 मई को शाम 7:30 पर शुरू होगा। यह मैच प्लेऑफ्स की रेस को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम है, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स तो बाहर है। ऐसे में राजस्थान को अगर प्लेऑफ्स की रेस में खुद को अपने दम पर जीवित रखना है तो यह मैच जीतना ही होगा। अन्यथा राजस्थान के लिए आगे की राह कठिन हो जाएगी।
आज के मुकाबले के लिए मैदान भी एक अहम भूमिका निभाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास में कुल 67 मैच खेले गए हैं। इनमें से 24 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 43 मैचों में रन चेज में टीमों को जीत मिली है। आंकड़े बताते हैं कि आईपीएल में 37 मुकाबले टॉस जीतने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 30 मैच उन टीमों ने भी जीते हैं, जिन्होंने टॉस गंवाया है। कोई भी मैच यहां बेनतीजा खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में टॉस की भूमिका तो है, लेकिन ओस को देखते हुए रन चेज में आसानी होती है। IPL 2026 में यहां तीन मैच खेले जा चुके हैं और यह आखिरी मैच है। इससे पहले तीनों मैचों में 220-220 से ज्यादा का स्कोर बना है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 टीमें :
राजस्थान रॉयल्स (RR) : यशस्वी जायसवाल,वैभव सूर्यवंशी,रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फेरेरा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर),रविंद्र जडेजा,दासुन शनाका,जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) : ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर),मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव,अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे।
