सार :

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का अंतिम चरण चल रहा है उसके बाद इस टूर्नामेंट की चार फाइनलिस्ट टीमें मिल जायेंगी। अभी सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र राजस्थान रॉयल्स बनी हुई है। राजस्थान रॉयल्स ने अपना पिछला मैच जीत कर टॉप 4 में जगह बनाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ा लिया है। राजस्थान रॉयल्स में एसजी को शानदार मात्रा देकर मैच जीता। आईए जानते हैं वैभव सूर्यवंशी ने टीम को दिलाई शानदार जीत।

विस्तार :

आईपीएल 2026 अपने अंतिम चरणों में है। इस बार राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी छा गए हैं। उन्होंने अपने शानदार बल्लेबाजी से सभी का मन मोह लिया है और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई है अब राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ से केवल एक कदम पीछे रह गई है अगर राजस्थान रॉयल्स अपना एक मैच और जीत लेती है तो वह प्लेऑफ में टॉप 4 मे अपनी जगह बना लेंगें। मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। इस 15 साल के बल्लेबाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ उभरता सितारा नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार बनने की राह पर है।13 मैचों में 579 रन बनाकर वह IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं और वैभव ने ऑरेंज कैप भी अपने नाम के ली है।

प्लेऑफ की दौड़ काफी रोमांचक हो चुकी है। आरसीबी (RCB) शीर्ष पर है, गुजरात (GT) दूसरे स्थान पर, और हैदराबाद (SRH) तीसरे पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। बता दें कि आईपीएल 2026 का लीग स्टेज 24 मई को समाप्त हो जाएगा और प्लेऑफ के मैच 26 मई को खेले जाएंगे। बस अब इस टूर्नामेंट को चौथी टीम का इंतज़ार है। पहला क्वालीफायर मैच 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा. 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा और न्यू चंडीगढ़ में ही 29 मई को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद में होना है।

RR के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास , ऑरेंज कैप की रेस में नंबर वन :

प्लेऑफ की दौड़ में राजस्थान रॉयल्स के शानदार युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने धुंआधार पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए। आईपीएल 2026 में पचास छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया है। वह आईपीएल के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। सूर्यवंशी मौजूदा सीजन में 13 मैचों में 53 छक्के ठोक चुके हैं। उन्होंने साथ ही आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सूर्यवंशी एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने आईपीएल 2012 में 59 सिक्सर मारे हैं। सूर्यवंशी को गेल का ओवरऑल रिकॉर्ड तोड़ने के लिए महज सात छक्कों की जरूरत है।

बीते मंगलबार राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ की रेस का शानदार मुकाबला हुआ, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी। वहीं RR के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने धुंआधार पारी खेली और इतिहास रचा साथ ही सूर्यवंशी के सिर पर फिर से ऑरेंज कैप सज गई है। विराट कोहली को नुकसान हुआ है। मिचेल मार्श ने छलांग लगाई लेकिन मुंह ताकते रह गए। वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर-1 बन गए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 44.53 के औसत से 579 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतकीय पारियां हैं।

राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ से एक कदम दूर :

राजस्थान रॉयल्स इस आईपीएल टूर्नामेंट में प्लेऑफ में शामिल होने माली चौथी टीम बनने से अब एक के कदम की दूरी पर है बीते दिन मंगलवार को लखनऊ सुपर किंग्स के साथ हुए मैच में टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन किया और मैच में जीत हासिल की। अब टीम को अपना अगला मैच जीतना होगा जिससे वह प्लेऑफ की चौथी टीम बन जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *