सार :

आईपीएल 2026 को अपनी चार प्लेऑफ की टीमें मिल गई है। ओर अब इस टूर्नामेंट का अंतिम चरण बाकी है। प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने जगह बना ली है। बता दें कि अब प्लेऑफ के मुकाबले जल्द ही शुरू होंगे। आइए जानते है पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

आज 24 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला हुआ। इस टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो था। राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले को 30 रनों से मुम्बई इंडियंस को मात दी और मैच की जीत के साथ साथ प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की कर ली। राजस्थान की जीत में जोफ्रा आर्चर का अहम योगदान रहा। आर्चर ने 32 रन बनाए और 3 विकेट झटके। पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थी। मुंबई इंडियंस के 14 मैचों से 8 अंक रहे। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच खेलकर 8 में जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स के 16 पॉइंट्स रहे।

19वें सीजन के 69वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स की मुंबई इंडियंस पर जीत के साथ प्‍लेऑफ का गणित साफ हो गया। आईपीएल 2026 के एक ही सीजन में छक्कों का ऑल-टाइम रिकॉर्ड टूट चुका है। लीग स्टेज खत्म होने तक ही इस सीजन में 1300 से अधिक छक्के लग चुके हैं, जो अपने आप में एक नया इतिहास है। बता दें कि प्लेऑफ के मुकाबले 26 मई से शुरू होकर 31 मई तक खेले जाएंगे।

प्लेऑफ में राजस्थान रॉयल्स ने बनाई जगह :

राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत :

IPL 2026 के मैच नंबर-69 में रविवार 24 मई को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से हुआ। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 30 रनों से जीत हासिल की। मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 206 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वो 9 विकेट पर 175 रन बना सकी। RR ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के दम पर 205 रन का लक्ष्य दिया। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और rr ने 33 रनों के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए।

यशस्वी जायसवाल 27 रनों के निजी स्कोर पर विल जैक्स का शिकार बने। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 6 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए। वैभव का विकेट दीपक चाहर ने झटका।कप्तान रियान पराग (14 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें स्पिनर अल्लाह गजनफर ने पवेलियन भेजा। यहां से दासुन शनाका और ध्रुव जुरेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़े।

आईपीएल 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

  • क्वालिफायर 1 (26 मई): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs गुजरात टाइटंस (GT) – (धर्मशाला)
  • एलिमिनेटर (27 मई): सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) vs राजस्थान रॉयल्स (RR) – (मुल्लानपुर)
  • क्वालिफायर 2 (29 मई): (क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम) vs (एलिमिनेटर की विजेता) – (मुल्लानपुर)
  • फाइनल (31 मई): (क्वालिफायर 1 की विजेता) vs (क्वालिफायर 2 की विजेता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *